WhatsApp Call Dialer: व्हाट्सऐप समय समय पर अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट्स लाता रहता हैं। इस बार भी व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक शानदार अपडेट लेकर आया हैं। व्हाट्सऐप अब डायलर पैड नामक नया फीचर लेकर आया हैं। जिससे आपको नंबर सेव करने की झंझट से छुटकारा मिलने वाला हैं।
WhatsApp Call Dialer
व्हाट्सऐप से जब भी हमें किसी को कॉल करना होता हैं तो हमें उस व्यक्ति का नंबर सेव करना पड़ता हैं। यह हमारे लिए बहुत झंझट का होता हैं। कई बार हम हर किसी का नंबर सेव नही करना चाहतें। अब आपको इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला हैं।
इसे भी पढ़ें:
अब व्हाट्सऐप चलाते समय होगा मजा दोगुना, जानें यह व्हाट्सऐप के आसान ट्रिक्स
व्हाट्सऐप का नया फीचर
व्हाट्सऐप जल्द ही Call Dialer नामक नया फीचर लॉन्च करने वाला हैं। व्हाट्सऐप में भी फ़ोन की तरह अब Dialer Pad आने वाला हैं। WA Betainfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप कॉल डायलर फीचर पर काम कर रहा हैं। जिससे आपको नंबर बिना सेव हुए कॉल लगाने का ऑप्शन मिलता हैं।
अब जो नंबर्स आपके कांटेक्ट लिस्ट में सेव नही हैं उनको भी व्हाट्सऐप के माध्यम से कॉल कर सकते हों। यह व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद फीचर साबित हो सकता हैं।
जो लोग व्हाट्सऐप से कॉल करना पसंद करते हैं उनके लिए यह शानदार फीचर हैं। व्हाट्सऐप को भी इसके बारें जानकारी थी की लोगों को नंबर सेव करने में परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इसी समस्या का समाधान व्हाट्सऐप लेकर आया हैं। जल्द ही आपको व्हाट्स ऐप से डायरेक्ट कॉल करने का फीचर मिलने वाला हैं। यह फीचर वर्तमान में टेस्टिंग के स्वरुप में हैं।
व्हाट्सऐप के इस कदम से व्हाट्सऐप यूजर्स ने व्हाट्सऐप की काफी सराहना की हैं। इसी के साथ व्हाट्सऐप भविष्य में अनेक अपडेट्स लेन वाला हैं। नीचे उसके बारें में हमें थोड़ी जानकारी दी हैं।
ग्रुप वोइस कॉल सेटिंग
व्हाट्सऐप आने वाले समय में ग्रुप वोइस कॉल में कांटेक्ट सिलेक्ट करने का ऑप्शन लेन वाला हैं। जिसमें हम ग्रुप में चुने हुए लोगों को ही कॉल कर सकते हैं। इसी के साथ चुने हुए लोगों को कॉल की नोटीफिकेशन जाएगी।