एंड्राइड मोबाइल के लिए जरूरी हैं ये 10 ऐप्स, देखें पूरी लिस्ट | Top 10 Useful Android Apps

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Top 10 Useful Android Apps

Top 10 Useful Android Apps: आज कल लगभग सभी लोग एंड्राइड फोन का इस्तेमाल करते हैं। फोन में अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग ऐप्स दिए होते हैं। जिनका इस्तेमाल हम फोन चलाते समय करते हैं। इन ऐप्स की मदद से हम अनेक काम आसानी से कर सकते हैं। मोबाइल से आज हम बिल भरने से लेकर शॉपिंग तक अनेक काम आसानी से कर लेते हैं। यह सब ऐप्स की वजह से संभव हो पाता हैं। इसीलिए इस लेख में हम ऐसे 10 ऐप्स के बारे में जानेंगे जो हमारे निजी जीवन में काफी मददगार हैं।

DigiLocker

डिजिलॉकर आपके डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखने में मदद करता हैं। यह एक सरकारी ऐप हैं। डिजिलॉकर में आप डॉक्यूमेंट अपलोड करके सेव कर सकते हैं। डिजिलॉकर इस्तेमाल करने के लिए बहुत आसान आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे अनेक डॉक्यूमेंट इसमें सेव करने की सुविधा उपलब्ध हैं। इस ऐप में डॉक्यूमेंट के लिए अलग-अलग Categories दी गई हैं‌ जिससे डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसे ढूंढने में आसानी होती हैं‌।

यात्रा के दौरान या बाहर जाते समय हमेशा डॉक्यूमेंट साथ ले जाना संभव नहीं हैं। ऐसे में डिजिलॉकर आपकी बहुत मदद कर सकता हैं। मोबाइल में ढेर सारे फोटोस होते हैं उसमें से डॉक्यूमेंट ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता हैं। डिजिलॉकर ऐप में अनेक Categories होने के कारण डॉक्यूमेंट ढूंढना काफी आसान हो जाता हैं। यह ऐप आपकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखता हैं. डिजिलॉकर एकदम सुरक्षित ऐप हैं।

Truecaller

Truecaller एक लोकप्रिय Caller ID और Spam blocking प्लेटफार्म हैं। इसकी मदद से हम किसी भी नंबर की कॉलर आईडी पता कर सकते हैं‌। Truecaller ऐप डाउनलोड करने के बाद कोई भी कॉल आने पर हमें उसकी कॉलर आईडी यानी नाम दिखाई देता हैं। जिससे हम कॉल करने वाले का नाम पता कर सकते हैं। Truecaller स्पैम कॉल्स की पहचान करके उन्हें ब्लॉक कर देता हैं। इससे आपको काफी मदद मिलती हैं।

कोई फर्जी या ब्लैकमेलिंग के लिए कॉल आने पर हमें Truecaller की मदद से उसका नाम पता चलता हैं। अनजान नंबरों की पहचान करने में यह काफी मदद करता हैं। इसमें आपकी प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा जाता हैं। Truecaller एक सुरक्षित और उपयोगी प्लेटफार्म हैं।

Justdial

Justdial एक Contact और Address सर्विंग प्लेटफॉर्म हैंं। जब भी हम गूगल में किसी जगह, दुकान, शॉप, हॉस्पिटल, होटल का एड्रेस या मोबाइल नंबर सर्च करते हैं तो सबसे पहले गूगल रिजल्ट में शामिल होता हैं। Justdial एक लोकल सर्च सर्विस प्रोवाइडर हैं। इस ऐप की मदद से आपको किसी भी जगह का कांटेक्ट नंबर आसानी से मिल सकता हैं‌ इसमें विभिन्न Categories दी गई है जिससे कोई भी प्रोडक्ट को आसानी से ढूंढने में आपकी मदद होती हैं।

होटल बुकिंग, लोकल बिजनेस ढूंढना, बिजनेस के बारे में जानकारी पाना, किसी भी जगह का एड्रेस और मोबाइल नंबर ढूंढना ऐसे अनेक काम हम Justdial की मदद से आसानी से कर सकते हैं। अगर आप कोई बिजनेस चलाते हो तो Justdial पर लिस्ट करके अपने बिजनेस की मार्केटिंग कर सकते हों। यह ऐप और ऐसे अनेक फीचर्स से लेस हैं।

इसे भी पढ़ें:

Phonepe

फोनपे एक ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्शन ऐप हैं। जिसकी मदद से हम किसी भी बैंक अकाउंट में घर बैठे ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर सकते हैंं‌। इस ऐप इस्तेमाल के लिए काफी आसान माना जाता हैं‌। बैंक बैलेंस चेकिंग, सेल्फ ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, इंश्योरेंस, ऑनलाइन बुकिंग, ऑनलाइन बिलिंग, सिबिल स्कोर चेकिंग ऐसे अनेक ऑप्शंस इसमें मौजूद हैं।

ऑनलाइन लोन अप्लाई करने के लिए यह ऐप आपकी काफी मदद करता हैं। इसमें आपको पेमेंट हिस्ट्री देखने को मिलती है। Phonepe इस्तेमाल करने के लिए सेफ हैं। इससे आपके बैंक अकाउंट को कोई खतरा नहीं हैं। इसमें अनेक पीन और पासवर्ड दिए जाते हैं जिससे बैंक अकाउंट सुरक्षित रहता हैं।

Google Drive

गूगल ड्राइव एक ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जिसे गूगल ने बनाया हैं। इसमें आप फोटोस, वीडियोस, फाइल्स, डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हों। इसमें सबसे खास बात यह है कि मोबाइल का स्टोरेज कम करने में यह ऐप आपकी मदद करता हैं। इसमें अपलोड की हुई फाइल्स क्लाउड स्टोरेज में ऑनलाइन स्टोर हो जाती हैं।

मोबाइल रिसेट करने के बाद भी गूगल ड्राइव में अपलोड की हुई फाइल्स सेफ रहती हैं। इसमें 15 GB तक फ्री में डेटा सेव कर सकते हों। प्लेन खरीद कर लगभग 1T तक डेटा सेव करने की सुविधा भी इस ऐप में पाई जाती हैं। मोबाइल के अनेक ऐप्स में से यह सबसे उपयोगी और सुरक्षित ऐप हैं।

Avast Antivirus security

यह एक लोकप्रिय एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है. जिससे हम मोबाइल और कंप्यूटर में आने वाले वायरस और मेलवेयर से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। हमारे मोबाइल और कंप्यूटर में अक्सर वायरस घुस जाता हैं‌। जिससे मोबाइल और कंप्यूटर को काफी नुकसान हो सकता हैं। यह ऐप आपके मोबाइल और कंप्यूटर को सुरक्षित रखने में मदद करता है. मोबाइल का पूरा डाटा सुरक्षित रखने में यह मददगार हैं।

मोबाइल में वायरस घुस जाने से मोबाइल स्लो चलना, बैटरी जल्दी खत्म होना, मोबाइल डाटा की ज्यादा खपत होना ऐसी अनेक परेशानियों का सामना हमें करना पड़ता हैं। third party ऐप्स डाउनलोड करने पर या third party वेबसाइट्स पर क्लिक करने से हमारे मोबाइल में अधिकतर वायरस घुस जाता हैं‌। कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले यह एंटीवायरस ऐप स्कैन करके वायरस की पुष्ठी करता हैं। यह ऐप मोबाइल और कंप्यूटर की सुरक्षा में काफी मददगार हैं।

Cricbuzz

अगर आप क्रिकेट के शौकीन हो तो Cricbuzz ऐप आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता हैं। दुनिया भर में होने वाले सभी क्रिकेट मैचेस की जानकारी इस ऐप के माध्यम से आप आसानी से प्राप्त कर सकते हों। Match score चेक करने के लिए यह सबसे आसान ऐप हैं‌ मैच की जानकारी, Score card, Teams squads, Over में एक-एक Ball की जानकारी, Wicket और Runs यह सब जानकारी यह ऐप प्रदान करता हैं।

यह क्रिकेट के शौकीनों में सबसे लोकप्रिय ऐप्स में से एक हैं। Cricbuzz के माध्यम से आपको मैच के बारे में पूरी जानकारी मिलती हैं। मैच के साथ-साथ क्रिकेट की अन्य ताजा खबरें, क्रिकेट जगत में घट रही घटनाओं की अपडेट हमें मिल जाती हैं। कुल मिलाकर क्रिकेट शौकीनों के लिए यह काफी मददगार ऐप हैं।

All Document reader

All Document reader ऐप का सभी तरह के डॉक्यूमेंट्स पढ़ने के लिए उपयोग किया जाता हैं। इस ऐप की मदद से हम PDF, DOC, DOCX, PPT, PPTX, XLS, XLSX ऐसे अनेक डॉक्यूमेंट्स इस ऐप की मदद से हम देख सकते हैं। कई बार हमारे पास अलग-अलग फॉर्मेट में फाइल्स आती है ऐसे में यह ऐप सबसे महत्वपूर्ण हो जाता हैं।

अलग-अलग फॉर्मेट की फाइल्स डाउनलोड करने के लिए हमें अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल करने पड़ते हैं। ऐसे में इसकी मदद से हम सारी फाइल्स एक ही ऐप में ओपन कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट को तेजी से खोलने में यह ऐप आपकी मदद करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ऐप निशुल्क हैं।

Google Translate

अगर आपकी English कमजोर है तो यह ऐप आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता हैं। इस ऐप की मदद से आप आसानी से टेक्स्ट, फाइल्स को किसी भी भाषा से किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हों। इसमें अनेक भाषाएं मौजूद है जिस से आपको टेक्स्ट ट्रांसलेट करने में आसानी होती हैं‌।

आजकल English का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।. कई डॉक्यूमेंट्स और टेक्स्ट इंग्लिश में लिखा होता हैं। कमजोर Eglish होने के कारण हमें ट्रांसलेटर की आवश्यकता पड़ती हैऐसे में यह ऐप काफी मददगार हैं। इसकी खास बात यह है कि फोटोस या स्क्रीनशॉट में जो टेक्स्ट होता है उसे भी इसकी मदद से ट्रांसलेट किया जा सकता है. इसमें Voice translater का भी ऑप्शन मौजूद हैं।

Khatabook

यह ऐप खासकर दुकानदार, व्यापारी, बिजनेसमैन और जो भी लोग हर दिन पैसों की लेनदेन करते रहते हैं। उनके लिए काफी मददगार हैं। यह ऐप हमारे निजी जीवन में भी काफी महत्वपूर्ण है. आजकल बड़े पैमाने पर पैसों का लेनदेन होता हैं। ऐसे में ज्यादा लेनदेन के कारण कई बार हिसाब में गड़बड़ हो सकती हैं‌ इस ऐप के माध्यम से हम पैसों का पूरा हिसाब रख सकते हैं।

किसी भी व्यक्ति को दिए हुए पैसे, आने वाले पैसे ऐसा पूरा हिसाब तारीख और टाइम के सहित Khatbook में लिखा जाता हैं। हम संबंधित व्यक्ति को मैसेज भेजकर बाकि रकम की जानकारी दे सकते हैं‌ इस ऐप की मदद से बिजनेस में घाटा होने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं। बिजनेस तेजी से बढ़ाने में मदद होती हैं‌।

ऊपर दिए ऐसे भी ऐप्स हमारे लिए काफी मददगार हैं। जिनकी मदद से हमारे बहुत से काम आसान हो जाते हैं‌।

इसलिए इसमें हमने Top 10 Useful Android Apps के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment