किस्तों (EMI) पर ख़रीदे अपना पसंदीदा मोबाइल बड़ी आसानी से | EMI par mobile kaise le

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

EMI par mobile kaise le: जब भी मार्केट में कोई नया फोन आता है तो हम उसे खरीदना चाहते हैं। लेकिन हमारे पास बजट की कमी के कारण हम फोन नहीं ले पाते। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं। लेकिन आप EMI पर कम से कम बजट में मोबाइल खरीद सकते हैं।

आजकल गैजेट्स महंगे ही क्यों ना हो, लेकिन उसे खरीदने के लिए हमारे पास अनेक विकल्प मौजूद हैं। टिव्ही, मोबाइल, वॉच ऐसे अनेक गैजेट्स हम आजकल लोन (EMI) पर ले सकते हैं। कम से कम डाउन पेमेंट करके आप अपनी पसंदीदा गैजेट खरीद सकते हैं। हम इस लेख में आपको EMI par mobile kaise le के बारे में विस्तार से जानेंगे।

EMI par mobile kaise le

EMI क्या होता हैं

EMI का अर्थ होता है Equated Monthly Instalment. जब भी हम कोई वस्तु खरीदने हैं तो हमें कई बार पूरी रकम चुकाने में मुश्किल होती हैं। ऐसे में हम EMI सहारा ले सकते हैं। कई विशिष्ट बैंक्स या वित्तीय संस्था होती है जो हमें लोन प्रदान करती है और धीरे-धीरे तय समय पर हमें उनकी रकम चुकानी पड़ती हैं।

हम हमारे हिसाब से EMI की किश्त भरने के लिए अवधि तय कर सकते हैं। इसमें 1 साल से लेकर 5 साल तक अवधि होती हैं। जितनी अवधि ज्यादा होती है उतनी ही हर महीने किस्त काम आती हैं। लेकिन ब्याज बढ़ जाता हैं। कम अवधि में हमें किस्त ज्यादा चुकानी पड़ती है लेकिन ब्याज कम लगता हैं। इस प्रकार EMI का स्वरूप होता हैं।

EMI पर मोबाइल कैसे खरीदे

EMI पर मोबाइल लेने के लिए दो ऑप्शंस का इस्तेमाल कर सकते हों।

  • Flipkart, Amazon से EMI पर मोबाइल लें।
  • नजदीकी मोबाइल शॉप से EMI पर मोबाइल लें।

दोनों ऑप्शंस से मोबाइल कैसे ले इस बारे में हम डिटेल में जानेंगे।

इसे भी पढ़ें:

नया स्मार्टफोन खरीदने समय इन बातों का रखे ध्यान | होगा बड़े नुकसान से बचाव

Flipkart से EMI par mobile kaise le

Flipkart ऐप से हम आसानी से EMI पर मोबाइल खरीद सकते हैं। Flipkart पर डाउन पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती। जीरो बैलेंस में भी आप Flipkart से EMI आप पर मोबाइल खरीद सकते हों। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए और जानिए Flipkart से EMI पर mobile kaise le.

मोबाइल खरीदने से पहले मोबाइल की पुरी स्पेसिफिकेशन और बजट देखें

  • स्टेप 1: इस लिंक पर क्लिक करके Flipkart//download link प्ले स्टोर से Flipkart डाउनलोड करें।
  • स्टेप 2: सर्च बार मे मोबाइल सर्च करके उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: Storage और Colour सेलेक्ट करें।
  • स्टेप 4: Pay with EMI पर क्लिक करें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 5: अगर आपने पहले से Flipkart से कुछ शॉपिंग की है तो पहले से ही एड्रेस दिखाई देगा और पहली बार शॉपिंग कर रहे हो तो नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस डाल दें‌। (जहां आर्डर डिलीवर करना उस जगह का एड्रेस डाल दें।)
  • स्टेप 6: अब Continue पर क्लिक करें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 7: अब EMI पर क्लिक करें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 8: अब दो, तीन ऑप्शन्स दिखाई देंगे उनपर क्लिक करके plan चुनें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 9: अब अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स डाल दे और place order पर क्लिक करें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 11: अब order placed हो चुकी है और डिलीवरी के लिए तैयार हैं।

अब आप My orders पर क्लिक करके ऑर्डर की लोकेशन देख सकते हों‌। लगभग 3 से 5 दिनों में ऑर्डर आपको मिल जाएगी‌‌।

इसे भी पढ़े:

जानिए मोबाइल कवर के फायदे और नुकसान | मोबाइल में कवर लगाना सही या गलत

Amazon से EMI par mobile kaise le

Amazon भी EMI पर मोबाइल खरीदने के लिए अच्छा ऑप्शन हैं। इस ऐप मे भी आप डाउन पेमेंट ना करके जीरो बैलेंस पर मोबाइल खरीद सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए और जानिए Amazon से EMI par mobile kaise le‌।

  • स्टेप 1: सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करके Amazom//download link प्ले स्टोर से Amazon डाउनलोड करें या इस लिंक पर क्लिक करके Amazon.in गूगल पर ओपन करें और log in करें।
  • स्टेप 2: सर्च बार में मोबाइल सर्च करें और उस पर क्लिक करें‌।
  • स्टेप 3: मोबाइल colour और storage चुनें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 4: अब Buy Now पर क्लिक करें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 5: अपना नाम, लोकेशन, पिन कोड और मोबाइल नंबर डाल दें।
  • स्टेप 6: अब EMI पर क्लिक करके select EMI options पर क्लिक करें और Add a new card पर क्लिक करें।
EMI par mobile kaise le
  • स्टेप 7: अब अपनी क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स डाल दें।
  • स्टेप 8: अब select EMI tenure पर क्लिक करके month सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 9: Choose EMI plan पर क्लिक करें।
  • स्टेप 10: Enter CVV पर क्लिक करके कार्ड का CCV नंबर डालके Continue पर क्लिक करें।
  • स्टेप 11: अब No thanks पर क्लिक करें।
  • स्टेप 12: अब place your order and pay पर क्लिक करके Continue पर क्लिक करें‌।
  • स्टेप 13: आपके नंबर पर ओटिपी आएगा उसे डालें।

अब आपका मोबाइल ऑर्डर के लिए तैयार हैं।

नजदीकी शॉप से EMI par mobile kaise le

कई लोग फ्रॉड के कारण ऑनलाइन मोबाइल लेने से डरते हैं। इसलिए मोबाइल शॉप में भी EMI पर मोबाइल लेने का ऑप्शन मिल जाता हैं। यह सबसे आसान तरीका है EMI पर मोबाइल लेने का। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है तब भी आप मोबाइल ले सकते हैं।

आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक यह डॉक्यूमेंट EMI पर मोबाइल लेने के लिए जरूरी हैं। लगभग 25 से 30% रकम डाउन पेमेंट भरना पड़ता हैं। बाकी बची रकम और ब्याज EMI में काउंट होते हैं। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो जीरो डाउन पेमेंट से भी मोबाइल ले सकते हैं। अवधि तय करने के बाद हर महीने आपके बैंक अकाउंट से तय रकम चली जाएगी।

अनेक लोग इसी तरीके का इस्तेमाल करके मोबाइल खरीदते हैं।

इसे भी पढ़ें

WhatsApp चैनल कैसे बनाएं, जानें स्टेप बाय स्टेप

EMI पर मोबाइल लेने के फायदे

  • अगर आपके पास पैसा नहीं है तब भी आप मोबाइल ले सकते हैं‌।
  • सिर्फ डाउन पेमेंट भर के भी आप मोबाइल ले सकते है।
  • EMI से कम बजट में महंगा फोन ले सकते हैं।
  • मोबाइल लेने के लिए ज्यादा पैसे इकट्ठे नहीं करने पड़ते और किसी से पैसे मांगने भी नहीं पड़ते।
  • अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो जीरो डाउन पेमेंट करके भी आप मोबाइल ले सकते हों।
  • समय पर किस्त भरने से आपके cibil score में बढ़त होगी।

EMI पर मोबाइल लेने के नुकसान

  • EMI पर ब्याज के कारण आपको मोबाइल की कुल कीमत से ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं।
  • समय पर किश्त ना भरने पर आपका क्रेडिट स्कोर ख़राब हो सकता हैं।
  • समय पर किश्त ना भरने पर आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता हैं।
  • कई बार मोबाइल की किश्त ख़तम होने से पहले मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है। ऐसे में फिर भी आपको समय पर किश्त भरनी पड़ती हैं।

मोबाइल EMI पर लेना या कॅश लेना यह आपकी निजी राय हैं। ऊपर दिए सभी पॉइंट्स को पढ़कर आप यह फैसला ले सकते हैं‌‌।

हमने इस लेख में EMI par mobile kaise le के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेअर करना ना भूलें।

Leave a Comment