WIFI Calling kaise kare
WIFI Calling kaise kare: स्मार्टफोन का इस्तेमाल मुख्य तौर पर कॉलींग के लिए किया जाता हैं। मगर इसके लिए आपके मोबाइल में नेटवर्क होना जरुरी हैं। कई बार हम ऐसी जगह जाते हैं जहां पर नेटवर्क की समस्या होती हैं। ऐसे में WIFI Calling आपके लिए बेहतर विकल्प हैं।
WIFI Calling का उपयोग करना बहुत आसान हैं। आपको बता दें की हम नियमित फोन कॉल जिस प्रकार करते हैं वैसे ही WIFI Calling करना भी आसान हैं। बस इसके लिए आपके पास बेहतर WIFI नेटवर्क होना आवश्यक हैं।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए और जानिए मोबाइल में WIFI Calling को इनेबल कैसे किया जाता हैं।
- स्टेप 1: मोबाइल की होम स्क्रीन पर जाएं।
- स्टेप 2: अब WIFI पर क्लीक करके ऑन करें।

- स्टेप 3: WIFI ऑन करने के बाद Add Network पर क्लीक करके जिस WIFI से अपना मोबाइल कनेक्ट करना हैं उसपर क्लीक करें।

- स्टेप 4: अब मोबाइल की नोटीफिकेशन बार में आपको WIFI Calling का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लीक करके ऑन करें।
अगर आपके मोबाइल की नोटीफिकेशन बार में WIFI Calling का ऑप्शन नही हैं तो मोबाइल की सेटिंग में जाकर WIFI पर क्लीक करें और उसमें WIFI Calling का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लीक करना हैं।
अब आप किसी को भी जब कॉल लगायेंगे तो WIFI से कॉल चला जायेंगे।
इसे भी पढ़ें:
किसी भी WiFi का पासवर्ड कैसे पता करें, जानें यह आसान तरीकें
WIFI Calling के फायदे
- जब भी नेटवर्क की समस्या होती हैं तो WIFI Calling आपके लिए काफी फायदेमंद होती हैं।
- अगर WIFI की नेटवर्क क्वालिटी बेहतर हैं कॉलींग भी बेहतर होगी।
- विदेशी यात्रा के दौरान WIFI Calling काफी फायदेमंद हैं।
- WIFI Calling के लिए कोई स्पेशल रिचार्ज नही करना पड़ता।
- WIFI का इस्तेमाल करने से आपके इंटरनेट डाटा की बचत होती हैं।
WIFI से कॉल करते समय इन बातों का ध्यान रखें
- सभी सार्वजानिक WIFI सुरक्षित नही होते इसीलिए ऐसे WIFI का इस्तेमाल करने से बचें।
- अपने घर या ऑफिस पर अगर WIFI लगाया हुआ हैं तो उसपर सुरक्षित और मजबूत पासवर्ड लगाएं।