Top 5 video editing apps for mobile | स्मार्टफोन में विडिओ एडिट करने के लिए बेस्ट ऐप्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Top video editing apps for mobile: आजकल इंस्टाग्राम रिल्स बनाने के लिए, व्हाट्सएप और फेसबुक पर पोस्ट, स्टोरी या स्टेटस डालने के लिए लोग अच्छा सा वीडियो बनाकर उसे एडिट करना चाहते हैं। कई लोगों को मोबाइल में वीडियो एडिटिंग करना काफी कठिन लगता हैं। इसलिए हम मोबाइल में एडिटिंग करने के लिए टॉप 5 बेस्ट वीडियो एडिटिंग ऐप्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

आजकल लोग सोशल शेयर मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर डालने के लिए अपनी एक अच्छी सी वीडियो बनाकर एडिट करना काफी लोगों को पसंद हैं। प्ले स्टोर पर ऐसे अनेक ऐप्स उपलब्ध है जिससे हम वीडियो एडिट कर सकते हैं. लेकिन इस लेख में हम कुछ आसान वीडियो एडिटिंग ऐप्स के बारे में जानकारी देंगे।

इस समय एडिटिंग का महत्व काफी बढ़ चुका हैं। वीडियो एडिटिंग करियर के लिए अच्छा प्लेटफार्म हैं। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण हर वस्तु का विज्ञापन ऑनलाइन फोटो या वीडियो के माध्यम से किया जा रहा है। वीडियो एडिटर की मार्केट में काफी डिमांड हैं।

तो चलिए जानते हैं की मोबाइल में वीडियो एडिटिंग के लिए बेस्ट ऐप्स कौन से हैं।

Top 5 video editing apps for mobile

Kinemaster (काइन मास्टर)

काइन मास्टर वीडियो एडिटिंग करने के लिए बहुत लोकप्रिय प्लेटफार्म है इस ऐप की मदद से आप बहुत अच्छी तरह से वीडियो एडिट कर सकते हैं। इस ऐप में बहुत सारे नए फीचर्स है जिससे आप हाई क्वालिटी वीडियो एडिट कर सकते हों।

प्ले स्टोर पर ऐसे अनेक ऐप्स उपलब्ध है लेकिन यह ऐप यूजर के लिए सबसे आसान बन जाता हैं। अगर आपको वीडियो एडिट करना नहीं आता तो इस ऐप के मदद से आप कुछ ही देर में एडिटिंग सीख जाएंगे। इस ऐप को मोबाइल और कंप्यूटर दोनों में डाउनलोड किया जा सकता हैं। इसमें वीडियो एडिटिंग के साथ-साथ बैकग्राउंड म्यूजिक और टेक्स्ट ऐड करने का भी ऑप्शन मिलता हैं।

Top 5 video editing apps for mobile
Kinemaster

Kinemaster Features

शैडो इफेक्ट: काइन मास्टर में शैडो इफेक्ट महत्वपूर्ण फीचर हैं। अगर आप वीडियो में कोई भी इमेज ऐड करते हो तो शैडो इफेक्ट की वजह से इमेज अधिक क्रिएटिव हो जाती हैं।

कटिंग एंड ट्रीमिंग: वीडियो के आप किसी भी हिस्से को काटकर वीडियो के किसी भी पार्क में लगा सकते हैं। या काटी हुई वीडियो को वीडियो के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं।

बैकग्राउंड म्यूजिक और वॉइस: वीडियो एडिटिंग करते समय हम काइन मास्टर की मदद से बैकग्राउंड म्यूजिक ऐड कर सकते है और बीच-बीच में वॉइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

टेक्स्ट ऐड करना: इसमें हम वीडियो में जरूर के समय टेक्स्ट ऐड कर सकते हैं। जिससे वीडियो प्रोफेशनल लगता हैं।

वीडियो और इमेज ऐड करे: वीडियो में आप वीडियो या इमेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे विडिओ अधिक शानदार और जानकारीपूर्ण बनने में मदत मिलती हैं।

स्पीड कंट्रोल: वीडियो एडिटिंग में वीडियो की स्पीड को काफी महत्व दिया जाता हैं। कई ऐसे मूवमेंट्स होते हैं जहां पर वीडियो की स्पीड कम ज्यादा करनी पड़ती हैं। इसीलिए यह अच्छा फीचर काइनमास्टर में पाया जाता हैं।

वीडियो बैकग्राउंड चेंजिंग: काइन मास्टर में क्रोम फीचर है जिससे आप वीडियो के बैकग्राउंड को चेंज कर सकते हैं।

काइन मास्टर में और भी अनेक फीचर्स हैं। ऐप डाउनलोड करके आप इसके बारे विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके आप सभी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

Kinemasterयहाँ क्लिक करे
Capcutयहाँ क्लिक करे
Filmoraयहाँ क्लिक करे
Viva videoयहाँ क्लिक करे
Power directorयहाँ क्लिक करे

Capcut (कैप कट)

Capcut विडिओ एडिटिंग के लिए एक उपयुक्त प्लेटफार्म हैं। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान हैं। इसमें ऐसे अनेक फीचर्स है जिनके मदत से आप आसानी से विडिओ एडिट कर सकते हैं। नीचे Capcut के फीचर्स के बारे में जानकारी दी हैं।

Top 5 video editing apps for mobile
Capcut

Capcut Features

स्ट्रीम एंड स्प्लिट: Capcut में हमें वीडियो काटने का ऑप्शन मिलता हैं। वीडियो के फालतू हिस्से को कट करके वीडियो को अच्छा बना सकते हैं।

कलर टेक्स्ट लगाना: हम टेक्स्ट ऐड कर सकते हैं और टेक्स्ट को कलर भी दे सकते हैं। इससे वीडियो इंटरेस्टिंग और बढ़िया बनता हैं।

वीडियो बैकग्राउंड चेंज: कैप कट में वीडियो के बैकग्राउंड चेंज करने का ऑप्शन भी आता हैं। आप वीडियो में किसी भी बैकग्राउंड को ऐड कर सकते हैं।

इफैक्ट्स: आप वीडियो में अच्छे इफेक्ट लगा सकते हैं जिससे वीडियो और शानदार बनें।

एस्पेक्ट रेशों: इसमें आप वीडियो के आकार को बदल सकते हैं। जिससे किसी भी प्लेटफार्म पर अपलोड करने के लिए उपयुक्त है। जैसे- फेसबुक, इन्स्टाग्राम।

वीडियो को मर्ज करना: आप इस ऐप के माध्यम से अनेक वीडियो को मिलाकर एक ही वीडियो बना सकते हैं।

फिल्टर: कैप कट में ढेरों फ़िल्टर्स उपलब्ध है जिससे विडिओ की क्वालिटी बढ़ जाती हैं।

कैप कट में और भी अनेक फीचर्स है। जिनके बारे में ऐप डाउनलोड करके आसानी से जानकारी पा सकते हैं।

Filmora (फिल्मोरा)

यह एक वीडियो एडिटिंग के लिए अच्छा और आसान ऐप माना जाता है। Filmora में आप वीडियो को अच्छी तरह से एडिट कर सकते हैं। नीचे Filmora के फीचर्स के बारे में जानकारी दी हैं।

Filmora

Filmora Features

ऑडियो एडिटिंग: इस ऐप में वीडियो के साथ-साथ वीडियो की बैकग्राउंड में लगाने के लिए ऑडियो भी एडिट कर सकते हो। ऑडियो की वैल्यू कम ज्यादा करने के लिए यह अच्छा विकल्प हैं।

टेक्स्ट और स्टीकर ऐड करना: वीडियो बनाते समय टेक्स्ट के साथ साथ स्टिकर्स भी विडिओ में सकते हैं जिससे हम वीडियो प्रभावशाली बना सकते हैं।

इमेज की साइज़ बदलना: इस ऐप की माध्यम से आप इमेज की साइज बदल सकते हैं। वीडियो एडिटिंग के लिए यह फीचर काफी मददगार साबित होता हैं।

इमेज क्रॉप और रोटेट करना: आप आवश्यकता के अनुसार इमेज को क्रॉप और रोटेट कर सकते हों।

Viva video (विवाविडिओ)

ज्यादातर क्रीएटर्स Viva video ऐप को शॉर्ट विडिओ, क्लिप्स और रील बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें आप अलग-अलग क्लिप को मर्ज कर सकते हों। इसमें एनीमेशन, फिल्टर ऐसे फीचर्स का इस्तेमाल करके आसानी से बढ़िया क्वालिटी वीडियो बना सकते हैं। नीचे Viva video के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं।

Top 5 video editing apps for mobile
Viva video

Viva video Features

म्यूजिक और वॉइस का इस्तेमाल: एक्टिवा वीडियो में आप म्यूजिक और वॉइस का इस्तेमाल कर सकते हों।

इफेक्टस: Viva video ऐप में ढेरों इफैक्ट्स है जिससे आप अपनी वीडियो को और शानदार बना सकते हों।

टेक्स्ट ऐड करना: वीडियो एडिट करते समय आप वीडियो में टेक्स्ट ऐड कर सकते हो जिससे वीडियो अधिक शानदार बनता हैं।

स्पीड कंट्रोल: इसमें आप वीडियो के किसी भी को किसी की गति को कम या ज्यादा कर सकते हों।

Viva video ऐप में और भी ढेरों फीचर्स हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद इसके बारे में विस्तार से जानकारी पा सकते हैं।

Power director (पावर डायरेक्टर)

मोबाइल में विडिओ एडिटिंग करने के लिए यह ऐप सबसे बढ़िया माना जाता है क्योकि इसमें आप 4k विडिओ एडिट कर सकते हों। ट्रांजैक्शन इफेक्ट इसमें सबसे खास फीचर हैं। बाकी एडिटिंग ऐप्स के मुकाबले इस ऐप को चलाना काफी आसान माना जाता हैं। नीचे Power director के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं।

Top 5 video editing apps for mobile
Power director

Power director Features

फ़िल्टर: Power director ऐप में किसी भी वीडियो में फिल्टर लगाकर उसे अच्छी बना सकते हैं। जिसे वीडियो की क्वालिटी बढ़ जाती हैं।

ट्रांजैक्शन: इस ऐप के मदद से वीडियो क्लिप में आप सहजता से ट्रांजैक्शन कर सकते हों। अच्छी क्वालिटी की वीडियो बनाने के लिए ट्रांजैक्शन महत्वपूर्ण होता हैं।

क्रोमा फीचर: इस ऐप में croma feature यानी green screen भी उपलब्ध हैं। जिसे आप अपनी वीडियो क्लिप को हरे रंग की बैकग्राउंड को हटाकर उसे अन्य वीडियो या इमेज से बदल सकते हों।

ऑडियो और वॉइस का इस्तेमाल: इस ऐप की माध्यम से आप वीडियो वीडियो के बैकग्राउंड में ऑडियो म्यूजिक जोड़ सकते हैं। ऑडियो की वॉइस कम याद ज्यादा भी कर सकते हैं।

सेंडिंग फीचर: वीडियो पूरा एडिट करने के बाद आप इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हों।

Power director ऐप में और काफी सारे फीचर्स उपलब्ध हैं। ऐप डाउनलोड करके इन फीचर्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

ऊपर दिए गए सभी ऐप्स फ्री है। लेकिन इनके पैड वर्जंस भी उपलब्ध हैं। पैड वर्जंस में आपको अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।अधिकतर फ्री ऐप्स में वाटरमार्क हटाना मुश्किल होता हैं। लेकिन पैड वर्जन में वाटरमार्क नही होता।

इस लेख में हमने आपको Top 5 video editing apps for mobile के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आयें तो इसे दोस्तों के साथ शेअर करना ना भूलें।

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment