दुनिया के 5 सबसे बड़े सर्च इंजिन्स | Top 5 Search engines

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Top 5 search engines

Top 5 Search engines: हमें किसी भी सवाल का जवाब जानना हो तो हम तुरंत गूगल पर सर्च करके देखते हैं लेकिन क्या आपको पता है सिर्फ गूगल ही सर्च इंजन नहीं है ऐसे अनेक दूसरे सर्च इंजन भी है जो कोई भी सवाल सर्च करने पर उसका जवाब दे देते हैं। इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई सर्च इंजंस मौजूद है जो हमें गूगल की तरह सटीक जानकारी प्रोवाइड कर सकते हैं। इस लेख में हम टॉप 5 सर्च इंजिन्स के बारे में जानेंगे जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

Google

टॉप सर्च इंजन की बात करें तो बिना किसी शंका के सबसे पहले Google का ही नाम आता हैं क्योंकि Google सबसे सही और सटीक जानकारी प्रोवाइड करता हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन Google हैं। Google की स्थापना 4 सितंबर 1998 में United States में हुई थी। इंटरनेट पर किसी भी बारें में सर्च करने पर Google हमें करोड़ों रिजल्ट्स दिखते हैं। जिससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि Google कितना बड़ा सर्च इंजन हैं।

Google सर्च इंजन के साथ अनेक सुविधायें प्रोवाइड करता है जिससे लोग अधिक से अधिक Google से जुड़ते हैं। Gmail, Google Drive, Google Maps, Google Photos, Google Pay ऐसी अनेक सुविधाएं Google प्रोवाइड करता हैं। जिससे Google पर लोगों का अधिक से अधिक भरोसा हैं। सटीक जानकारी देने वाली वेबसाइट को सच में प्रमोट करना और फ्रॉड और गलत जानकारी देने वाली वेबसाइट को हटाना ऐसे अनेक काम Google करता है जिससे यूजर एक्सपीरियंस अच्छा हो जाता हैं।

वर्तमान समय में मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सबसे पहले Google की जरूरत पड़ती हैं। Google इंटरनेट की दुनिया का एक अभिन्न अंग हैं। Google अनेक भाषाओं में उपलब्ध हैं। जिससे Google पर मनचाही भाषा में हम सर्च कर सकते हैं। Google ऑनलाइन अर्निंग का एक बड़ा प्लेटफार्म हैं। इसकी मदद से लाखों लोग हर दिन करोड़ों रुपए कमा रहे हैं।

Yahoo

Yahoo एक लोकप्रिय सर्च इंजन प्लेटफार्म हैं। किसी भी बारे में सर्च करने पर ये हमेशा सटीक जानकारी देता हैं। Yahoo की स्थापना 1994 में अमेरिका के स्टेनफर्ड विश्वविद्यालय में हुई थी। इंटरनेट की शुरुआती दिनों में Yahoo काफी फेमस हुआ करता था। आपको बता दे की Yahoo एक समय दुनिया की टॉप कंपनियों में से एक थी। इंटरनेट पर सर्च संबंधित वीडियोस, इमेज और न्यूज़ खोजने में Yahoo हमारी मदद करता हैं।

Yahoo गूगल की तरह अनेक सेवाएं प्रदान करता है जिसमें Yahoo Mail, Yahoo News, Yahoo Finance, Yahoo Sports शामिल हैं‌। Yahoo सर्च इंजन के साथ साथ विज्ञापन सेवा भी प्रदान करता हैं। इसी के साथ Yahoo ऑनलाइन अर्निंग का बड़ा प्लेटफार्म हैं।

इसे भी पढ़ें:

DuckDuckGo

DuckDuckGO भी एक लोकप्रिय सर्च इंजन प्लेटफार्म हैं। इसकी स्थापना गेब्रियल वेनबर्ग ने 29 फरवरी 2008 में पेंसिल्वेनिया में की गयी थी। इसमें यूजर की प्राइवेसी को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता हैं। बाकी सर्च इंजिन किस तरह यह आपकी सर्चेस इसको ट्रैक नहीं करता इसीलिए हम बिना किसी डर से DuckDuckGo में सर्च कर सकते हैं। किसी भी बारे में सर्च करने पर DuckDuckGo हमें सही और अचूक जानकारी देता हैं।

DuckDuckGo में बाकी सर्च इंजिन्स की मुकाबले कई अच्छे फीचर्स मौजूद हैं। जिसकी मदद से कई लोग इसे इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इसमें एक ऐसे फीचर्स मौजूद है जिससे हम सीधा वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं। सर्च करने के बाद कई रिजल्ट्स नंबरिंग के साथ दिखाना DuckDuckGo की खासियत हैं।

Baidu

Baidu चीन का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन प्लेटफार्म हैं। Baidu की स्थापना 18 जनवरी 2000 में चीन में हुई थी। चीन में सबसे ज्यादा लोग Baidu का ही इस्तेमाल करते हैं इसलिए चीनी लोग Baidu को ‘चीन का Google’ कहते हैं। Baidu सटीक और तेजी से जानकारी प्रोवाइड करता हैं। Baidu अपनी यूजर्स के सुरक्षा का काफी ख्याल रखना हैं।

Baidu सर्च इंजन के साथ-साथ अनेक अलग-अलग सुविधा प्रदान करता हैं। जिसमें Baidu Wangpan, Baidu Tieba, Baidu Baike ये सुविधाएं उपलब्ध हैं। Baidu एक अच्छा प्लेटफार्म हैं जिसकी हमें काफी मदत हो सकती हैं। Baidu यूजर्स की सुरक्षा का काफी ध्यान रखता हैं।

Ask.com

Ask.com एक सर्च इंजन प्लेटफार्म हैं। Ask.com की स्थापना 1996 में कैलिफोर्निया में हुई था। सर्च किए गए सवालों का फोकस से जवाब देना इसकी खासियत हैं। इसमें पूछे गए सवालों का जवाब वेब के माध्यम से आपको दिया जाता हैं। Ask.com सर्च करने के लिए काफी रिलायबल ऑप्शन हैं। आप इसके माध्यम से कोई भी जानकारी आसानी से लें सकते हों।

Ask.com इंग्लिश में काम करता हैं लेकिन कई भाषाएं ऐसी हैं जिनमें Ask.com काम करता हैं परंतु हिंदी सहित कई भाषाएं इसमें शामिल नहीं हैं। कोई भी प्रश्न पूछने पर Ask.com अनेक उत्तर प्रस्तुत करता हैं। जिससे आपको आपके प्रश्न के संबंध अधिक जानकारी प्राप्त होने में मदद होती हैं।

इस लेख में हमने Top 5 search engines के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment