आप भी लगाते है स्मार्टफोन पर टेंपर्ड ग्लास ? तो जान लीजिये इसके फायदे और नुकसान | Tempered glass ke fayde aur nuksan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Tempered glass ke fayde aur nuksan: स्मार्टफोन का इस्तेमाल आजकल लगभग हर व्यक्ति करता हैं। स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए टेंपर्ड ग्लास का उपयोग सभी लोग करते हैं। स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए टेंपर्ड ग्लास का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन इससे मोबाइल को कुछ फायदों के साथ नुकसान भी होता हैं। इस लेख में हम स्मार्टफोन पर टेंपर्ड ग्लास लगाने से क्या फायदे और नुकसान होते हैं इसके बारे में जानेंगे।

कई बार हाथ से मोबाइल छूठ कर गिर जाता है और उस पर टेंपर्ड ग्लास ना हो तो मोबाइल की स्क्रीन डैमेज हो जाती हैं। इसीलिए अनेक लोग मोबाइल में टेंपर्ड ग्लास लगाना पसंद करते हैं। कई सस्ते और महंगे टेंपर्ड ग्लास मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन कौनसा ग्लास मोबाइल के लिए अच्छा होता हैं। यह जानना भी बहुत आवश्यक हैं। जिससे मोबाइल में सुरक्षा प्रदान होती हैं।

Tempered glass ke fayde aur nuksan

टेंपर्ड ग्लास के नुकसान

हिटिंग बढ़ जाती है

टेंपर्ड ग्लास इस्तेमाल करना स्मार्टफोन के लिए फायदेमंद हैं लेकिन उसके कुछ नुकसान भी हैं। मोबाइल चलाते समय मोबाइल हिट होता हैं। स्क्रीन से निकलने वाली हिट टेंपर्ड ग्लास की वजह से ठीक से बाहर नहीं आ पाती इसीलिए स्मार्टफोन हिट करने लगता हैं।

सेल्फी कैमरे पर पड़ता है असर

टेंपर्ड ग्लास के इस्तेमाल से मोबाइल में सेल्फी लेते समय इमेज क्वालिटी में थोड़ा असर पड़ता हैं। अच्छे क्वालिटी के टेंपर्ड ग्लास लगाने से ज्यादा असर नहीं पड़ता लेकिन सस्ते टेंपर्ड ग्लास लगाने से इमेज की क्वालिटी खराब हो सकती हैं।

सेंसर ब्लॉक हो सकते हैं

मोबाइल में कुछ ऐसे सेंसर्स होते हैं जो टेंपर्ड ग्लास लगाने पर ब्लॉक हो सकते हैं। कई सेंसर फोन स्क्रीन के नीचे होते हैं। सेंसर्स का कार्य टेंपर्ड ग्लास के क्वालिटी पर निर्भर करता हैं।

इसे भी पढ़े:

  • सेकंड हैंड लैपटॉप खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, वरना होगा घाटे का सौदा
  • खरीदने वाले हो ऑनलाइन मोबाइल ? इन बातों का रखें ख्याल नहीं तो होगा पछतावा

फिंगरप्रिंट डिस्प्ले पर पड़ता है असर

स्मार्टफोन में मोटी या सस्ती टेंपर्ड ग्लास लगाने से कई बार फिंगरप्रिंट के सेंसर ठीक से काम नहीं करते। ऐसे में कई बार फिंगरप्रिंट से मोबाइल का लॉक खोलने में कुछ समय लग सकता हैं।

टेंपर्ड ग्लास के फायदे

स्मार्टफोन की सुरक्षा

मोबाइल की सुरक्षा आज के समय में काफी महत्वपूर्ण हैं। स्मार्टफोन में टेंपर्ड ग्लास लगाने के बाद गिरने पर स्मार्टफोन की स्क्रीन सुरक्षित रहती हैं। ग्लास ना होने पर गिरने से स्मार्टफोन का बहुत नुकसान हो सकता है। इसलिए मोबाइल में टेंपर्ड ग्लास अवश्य लगायें।

डिस्प्ले की सुरक्षा

स्मार्टफोन में टेंपर्ड ग्लास लगाने से मोबाइल का डिस्प्ले सुरक्षित रहता हैं। मोबाइल गिरने पर कई बार डिस्प्ले काम करना बंद कर देता हैं। डिस्प्ले खराब होने से हमें काफी नुकसान हो सकता हैं। मार्केट में डिस्प्ले के रेट काफी महंगे है इसीलिए डिस्प्ले की सुरक्षा रखना काफी महत्वपूर्ण हैं।

कैमरे की सुरक्षा

मोबाइल गिरने से कई बार सेल्फी कैमरा डैमेज होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कैमरा डैमेज होने पर हमें काफी नुकसान झेलना पड़ता हैं। टेंपर्ड ग्लास लगाने से सेल्फी कैमरा सुरक्षित रहता हैं।

फिंगरप्रिंट डिस्प्ले की सुरक्षा

आजकल काफी स्मार्टफोंस में फिंगरप्रिंट डिस्प्ले की सुविधा दी गई हैं। इसीलिए हमें मोबाइल सुरक्षित और सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करना पड़ता हैं। स्मार्टफोन में टेंपर्ड ग्लास ना लगने से गिरने पर फिंगरप्रिंट सेंसर्स डैमेज हो सकते है और काम करना बंद कर देते हैं। इसीलिए हमेशा स्मार्टफोन में अच्छी क्वालिटी की टेंपर्ड ग्लास लगायें।

स्मार्टफोन के लिए बेस्ट ग्लासेस

स्मार्टफोन के लिए अच्छा टेंपर्ड ग्लास चुना मुश्किल हैं। शॉप में ढेरों टेंपर्ड ग्लास पड़े होते हैं। उनमें से कौनसा ग्लास मोबाइल के लिए सही है यह जानना आपके लिए मुश्किल हो सकता हैं। टेंपर्ड ग्लास अनेक कैटेगरीज की होती हैं- 2D, 2.5D, 3D, 4D, 5D, 9D, 11D। अधिकतर स्मार्टफोन में 2.5D ग्लास इस्तेमाल किया जाता हैं। क्योंकि स्मार्टफोन के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प हैं। 3D ग्लास भी स्मार्टफोन के लिए अच्छा ऑप्शन हैं।

टेंपर्ड ग्लास लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें

आम तौर पर लोग मोबाइल शॉप में ही टेंपर्ड ग्लास लगाना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो घर पर ही टेंपर्ड ग्लास लगाते हैं। इसलिए टेंपर्ड ग्लास लगाते समय कुछ चीजों का ख्याल रखना आवश्यक हैं।

  1. सबसे पहले साफ कपड़े से मोबाइल अच्छे से साफ करें।
  2. ज्यादा हवा ना चल रही हो इसकी ध्यान रखें।
  3. मोबाइल का कर हटा दें।
  4. हवा के बुलबुले ना आने दें।
  5. टेंपर्ड ग्लास लगाते समय ज्यादा जल्दबाजी न करें।
  6. धीरे-धीरे हल्के हाथ से टेंपर्ड ग्लास लगाएं।

इस लेख में हमने Tempered glass ke fayde aur nuksan के बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment