Resume kaise banaye | मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से रिज्यूम कैसे बनाये

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Resume kaise banaye: किसी भी नौकरी के लिए अप्लाई करने से पहले रिज्यूम एक गोल्डन टिकट की तरह होता हैं। सामने वाले इंसान पर छाप छोड़ने के लिए यह काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। रिज्यूम आपका व्यक्तित्व और अनुभव बताता हैं। फ्रेशर्स के लिए रिज्यूम बनाना थोड़ा कठिन होता हैं। रिज्यूम स्टेप बाय स्टेप आसानी से कैसे बनाएं हम इस लेख में जानेंगे।

खासकर प्राइवेट जॉब के लिए अप्लाई करते समय रिज्यूम की आवश्यकता पड़ती हैं। इसीलिए आपके पास रिज्यूम होना काफी आवश्यक हैं। रिज्यूम आपके लिए फर्स्ट इंप्रेशन का काम करती है। इसीलिए कौन सा फॉरमैट रिज्यूम बनाने के लिए सही रहेगा ये जानना भी आवश्यक होता हैं।

कंप्यूटर एवं मोबाइल से आप मिनट में रिज्यूम बना सकते हों। रिज्यूम के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। एक आकर्षक रिज्यूम कैसे बनाया जाता है इस लेख में हम जानेंगे।

इस बात का ध्यान का रखे की एक ही रिज्यूम हर जॉब के लिए काम नही आ सकता क्योकि हर जॉब की डिमांड अलग होती है। इसलिए जॉब के हिसाब से आपको अलग- अलग रिज्यूम बनाने की जरुरत पड़ेगी।

Resume kaise banaye

Resume क्या होता है

रिज्यूम एक कागजी दस्तावेज होता है जिसमें आपकी शिक्षा, कार्य, काम के प्रति अनुभव और योग्यता को दर्शाया जाता हैं। रिज्यूम के कारण नौकरी मिलने में आसानी होती हैं। आप संबंधित पद के लिए कितने योग्य हो यह रिज्यूम तय करता हैं।

Resume के लिए बेस्ट फॉर्मेट

आपके के लिए रिज्यूम बनाने के लिए Chronological Resume बेस्ट फॉर्मेट हैं। इसमें स्किल या जॉब से रिलेटेड अनुभवो के बारे मे लिखा जाता हैं। इसमें अपना नाम, पता, काम का अनुभव, स्किल और कुछ पर्सनल जानकारी लिखनी पड़ती हैं।

मोबाइल से Resume कैसे बनाये

मोबाइल से आकर्षक रिज्यूम बनाना काफी आसान हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपना रिज्यूम बना सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले प्ले स्टोअर से Professional Resume Builder ऐप डाउनलोड करके ओपन करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 2: अब + के आइकॉन पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 3: अब Personal Details पर क्लिक करके अपनी personal details डालें।
Resume kaise banaye
  • जैसे- आपका नाम, एड्रेस, ईमेल, फ़ोन नंबर, जन्मस्थिति‌। अब आपको Photo के ऑप्शन पर क्लिक करके फोन की gallary में से अपनी एक अच्छी फोटो सिलेक्ट करनी है। अब उपर confirm ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 3: अब आपको Education पर क्लिक करके अपनी Educational qualifications डालनी हैं। पूरी डिटेल भरने के बाद confirm पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 4: अब आपको Experience पर क्लिक करना हैं। आपने किसी कंपनी वगैरा में काम किया हो तो अपना Work experience डाल दें। आपको काम का कितने साल का अनुभव है यह भी डालना है। अब confirm पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 5: अब skills पर क्लिक करें। आपके जो स्किल है उसे लिख दे और confirm ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 6: अब इसमें आप अपने Carrier objective के बारे में लिखे और confirm ऑप्शन पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 7: अब Reference पर क्लिक करे और अपने किसी भी दोस्त या पहचान वाले व्यक्ति की डिटेल्स डाल सकते हैं। अब confirm ऑप्शन पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 8: अब View CV पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 9: अपने रिज्यूम के लिए कोई अच्छा सा Template चुनें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 10: आपका रिज्यूम बनके तैयार हैं।

नीचे के ऑप्शन पर क्लिक करके रिज्यूम को डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अनेक ऑप्शन दिए गए हैं। जैसे- PDF में रूपांतरण कर सकते हों। अगर किसी को रिज्यूम शेअर करना चाहते हो तो share पर क्लिक करें।

अब आपका Professional Resume बनके तैयार हैं।

कंप्यूटर से Resume कैसे बनाएं

कंप्यूटर मे मोबाइल से आकर्षक रिज्यूम बनाया जा सकता हैं। वैसे तो रिज्यूम बनाने के लिए काफी सारी वेबसाइट्स उपलब्ध है किंतु हमने एक आसान वेबसाइट के बारे मे नीचे बताया हैं। जिससे आप कम समय में आसानी से एक आकर्षक रिज्यूम बना सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको resume.com इस लिंक पर क्लिक करना हैं।
  • स्टेप 2: अब Create My Resume पर क्लिक करें करे।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 3: अब Sign in में Skip For Now पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: नीचे दिए गए Arrow पर क्लिक करके अपना नाम और अन्य जानकारी भरे और Save पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 5: अब Experience पर क्लिक करके आपका जॉब का अनुभव है तो उसमे जानकारी लिखे और save पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 6: अगर आपके पास कोई स्किल है तो skill पर क्लिक करके तो उसके बारे मे लिखे और save पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 7: अब Education पर क्लिक करके अपने शिक्षा के बारे मे जानकारी लिखें।
  • स्टेप 8: अब Download resume पर क्लिक करने के बाद Download PDF पर क्लिक करें।
Resume kaise banaye
  • स्टेप 9: अब sign in with indeed पर क्लिक करके indeed में अपना अकाउंट बनायें। जैसे ही आपका अकाउंट बन जाएगा रिज्यूम की पीडीएफ आपके के कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगी।

Resume बनाते समय इन चीजो का ध्यान रखे

  • जिस नौकरी के लिए आपने आवेदन करना है रिज्यूम उसी नौकरी को ध्यान में रखकर बनायें।
  • उस पद के लिए सभी आवश्यक जानकारी अपने रिज्यूम में शामिल करें।
  • रिज्यूम बनाते समय आसान और स्पष्ट भाषा का उपयोग करें।
  • रिज्यूम में सभी जानकारी स्पष्ट और सूचीबद्ध होनी आवश्यक हैं।
  • रिज्यूम दो पृष्टों का होना आवश्यक हैं।
  • आपका काम के प्रति अनुभव, योग्यता, शिक्षा इनके बारे में सभी सही जानकारी दें।
  • आपके पास कोई पुरस्कार है तो उसे भी रिज्यूम में शामिल करें।
  • रिज्यूम को आकर्षक स्वरुप प्रदान करें।

Resume के फायदे

  • नौकरी मिलने में आसानी होती हैं।
  • रिज्यूम से सामने वाले व्यक्ति पर प्रभाव पड़ता हैं।
  • रिज्यूम से आपके व्यक्तित्व की पहचान होती हैं।
  • आपके कौशल को प्रस्तुत करता हैं।
  • आपके गुणों को उजागर करता हैं।

Resume की आवश्यकता

आज के समय में नोकरी पाने के लिए रिज्यूम काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। रिज्यूम में आपकी वैयक्तिक जानकारी, संपर्क, शिक्षा, योग्यता और अनुभव के बारे में बताया जाता है इसलिए सामने वाले इंसान को आपको परखने मे समय नही लगता। अगर आप अपने रिज्यूम से सामने वाले इंसान को प्रभावित कर पाते हो तो आपको नोकरी मिलने में काफी आसानी हो सकती हैं।

हमने इस लेख में आपको मोबाइल एवं कंप्यूटर से Resume kaise banaye के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment