OTG kaise kam karta hai | ओटीजी क्या है और कैसे काम करता है | जानिए इसके फायदे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OTG kaise kam karta hai: क्या आपने कभी OTG के बारे में सुना हैं। OTG क्या है और कैसे काम करता हैं। OTG के क्या फायदे है और इसका इस्तेमाल हम किस तरह से कर सकते हैं। इन सभी सवालों के जवाब हमने इस लेख में देने की कोशिश की हैं। तो इस लेख को पढ़िए और जानिए OTG के बारे में पूरी जानकारी।

आजकल OTG का इस्तेमाल काफी बढ़ चूका है। OTG से ढेरों टेक्नीकल काम हम आसानी से कर सकते हैं। OTG के अनेक फायदे हैं। अगर आप इसके फायदों के बारे में जानोगे तो हैरान हो जाओगे। तो चलिए जानते हैं OTG के बारे में।

OTG kaise kam karta hai

OTG क्या है

OTG एक USB Cable है जिसका इस्तेमाल हम एक स्मार्टफोन से दुसरे स्मार्टफोन को कनेक्ट करने के लिए किया जाता हैं। तथा अन्य डिवाइस से भी हम इससे कनेक्ट कर सकते है. उसके बारे मे हम आगे जानेंगे।

OTG का फुल फॉर्म क्या है

OTG का पूरा नाम On- The- Go है। OTG USB केबल के स्वरूप मे होता हैं।

OTG का अविष्कार अजय वी. भट्ट जी ने किया था। लगभग 2008 मे पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया था।

OTG को अपने स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट माध्यम से कनेक्ट किया जाता हैं। OTG केबल खरीदने से पहले अपने मोबाइल चार्जिंग पोर्ट देखे और उसके हिसाब से ख़रीदें। OTG केबल आप Amazon, Flipkart या किसी मोबाइल शॉप से खरीद सकते हैं। आप OTG किसी भी OTG supported devise से कनेक्ट कर सकते हैं।

OTG कनेक्ट करने के बाद आप अपने मोबाइल से दुसरे डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। आप जब भी स्मार्टफोन से दुसरे डिवाइस को OTG से कनेक्ट करते तो आपके डिवाइस को Host कहा जाता है और दुसरे जोड़े गए डिवाइस को Slave कहते हैं। स्मार्टफोन से दुसरे डिवाइस को OTG के माध्यम से कनेक्ट करते समय आपका स्मार्टफोन कनेक्ट होने की अनुमति मांगता हैं। जैसे ही अनुमति मिलती है कनेक्ट हो जाता हैं।

आपके स्मार्टफोन मे OTG की सुविधा है या नही

सभी स्मार्टफोन्स OTG को सपोर्ट नही करते। यह जानना आपके लिए बहुत आवश्यक है की वर्तमान समय मे जो नए स्मार्टफोन्स है उनमें यह सुविधा है किंतु पुराने कुछ स्मार्टफोन्स OTG को सपोर्ट नही करतें। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना है जिससे आप आसानी से जान सकते है की आपका स्मार्टफोन OTG को सपोर्ट करता है या नहीं।

USB OTG Checker ऐप डाउनलोड करने के बाद ओपन करते ही अगर आपका स्मार्टफोन OTG को सपोर्ट करता है तो Android Compatible USB OTG दिखाई देगा और Confirm का आइकॉन दिखाई देगा।

OTG kaise kam karta hai

अगर आपका स्मार्टफोन OTG को सपोर्ट नही करता तो NO Compatible दिखाई देगा।

OTG kaise kam karta hai

स्मार्टफोन मे OTG कनेक्ट कैसे करे

  • स्टेप 1: सबसे पहले OTG स्मार्टफोन के चार्जिंग पोर्ट मे कनेक्ट कीजिए।
  • स्टेप 2: अब केबल का दूसरा हिस्सा किसी भी डिवाइस मे कनेक्ट कीजिए।

OTG को सपोर्ट करने वाले डिवाइस

  1. स्मार्टफोन
  2. कीबोर्ड
  3. USB लाईट
  4. माउस
  5. गेम कंट्रोलर
  6. USB फैन
  7. डिजिटल कैमरा
  8. प्रिंटर
  9. म्यूजिक किबोर्ड

OTG के फायदे

1. अपने मोबाइल से दूसरा मोबाइल चार्ज करे

आप OTG केबल की मदत से एक फ़ोन दुसरे से फ़ोन चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको दोनों स्मार्टफोन मे OTG केबल कनेक्ट करना होगा। यह सुविधा आपको बैटरी डाउन होने पर काफी मदत कर सकती हैं। चार्जिंग ट्रासफर करने के लिए यह अच्छा तरीका हैं।

2. गेम कंट्रोलर कनेक्ट करके गेम खेले

अगर आपको गेम कंट्रोलर के साथ गेम खेलने मे मजा आता है तो आप मोबाइल मे OTG कनेक्ट करके गेम कंट्रोलर के साथ आसानी से गेम खेल सकते हैं। इससे गेम खेलके आप कंप्यूटर या प्ले स्टेशन से गेम खेलने की फीलिंग ले सकते हैं।

3. माउस कनेक्ट करे

कंप्यूटर की तरह मोबाइल से भी माउस से कंट्रोल किया जा सकता हैं। उसके लिए आपको USB माऊस की जरुरत होगी। स्मार्टफोन और माउस को OTG USB केबल से कनेक्ट करके आप आसानी से माउस से फ़ोन चला सकते हैं।

4. मोबाइल से कीबोर्ड कनेक्ट करे

मोबाइल और कंप्यूटर मे टायपिंग करने मे काफी अंतर होता हैं। वर्तमान समय मे अनेक जगह हमें कंप्यूटर टाइपिंग की आवश्यकता होती हैं। कम्पुटर से टाइपिंग करने के लिए हमें अब कंप्यूटर की आवश्यकता नही हैं। सिर्फ एक स्मार्टफोन, OTG केबल और टाइपिंग पैड की मदद से आप टाइपिंग सिख सकते हैं।

टाइपिंग पैड स्मार्टफोन से OTG से कनेक्ट करके आप आसानी से टाइपिंग का मजा उठा सकते हैं। टाइपिंग सिखने के लिए यह सबसे आसान तरीका हैं।

5. डिजिटल कैमरा कनेक्ट करे

आप अपने डिजिटल कैमरा को स्मार्टफोन से कनेक्ट करके फोटोज एवं विडियो ट्रांसफर कर सकते हैं। यात्रा के दौरान यह तरीका आपके बहुत काम आएगा। या फिर आप Vlogger हो तो इससे आपका काम और आसान हो जाएगा।

6. USB Light कनेक्ट करे

अंधेरे मे रौशनी बढ़ाने के लिए यह आसान तरीका है। अपने स्मार्टफोन से OTG कनेक्ट करके USB Light कनेक्ट कर सकते हैं। यह अंधेरे से बचने के लिए अच्छा विकल्प हैं। किंतु इससे आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी ख़तम हो सकती है। पॉवर बैंक साथ मे रखें।

7. USB फैन कनेक्ट करे

गर्मियों से बचने के लिए आपका स्मार्टफोन अच्छा सहारा बन सकता हैं। आप स्मार्टफोन से कनेक्ट करके फैन चला सकते है। इसके लिए आपके पास USB फैन होना आवश्यक हैं। अपने स्मार्टफोन से OTG कनेक्ट करके आसानी से USB फैन चला सकते हैं। लेकिन USB फैन आपके स्मार्टफोन की चार्जिंग तेजी से ख़त्म करता है। इस बात का ध्यान रखें।

8. हार्ड ड्राइव से कनेक्ट करे

OTG से हार्ड ड्राइव कनेक्ट करके आप अपने स्मार्टफोन का स्टोरेज आसानी से बढ़ा सकते हैं। आपके स्मार्टफोन मे अधिक डेटा संग्रहित करने मे यह आपको मदद करता हैं। इस प्रक्रिया से आप कंप्यूटर और आपके स्मार्टफोन के बिच फाइलों का ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं।

9. प्रिंटर से कनेक्ट करे

प्रिंट निकालने के लिए आपको कंप्यूटर या लैपटॉप की जरुरत नही हैं। अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके आप आसानी से प्रिंट निकाल सकते हैं। स्मार्टफोन को OTG से कनेक्ट करके और प्रिंटर को USB केबल से कनेक्ट करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

ध्यान रखे:

OTG का इस्तेमाल जरूरतों के अनुसार ही करें। इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके स्मार्टफोन के लिए हानिकारक हो सकता हैं। आपके फ़ोन की बैटरी लाइफ पर OTG का बुरा असर पड सकता हैं। इसमें भी कुछ डिवाइस नुकसान करा सकते है, जैसे USB फैन, USB लाइट, प्रिंटर, डिजिटल कैमरा

OTG के इस्तेमाल से वर्तमान समय मे काफी टेक्नीकल चीजें आसान हो चुकी हैं। एक OTG हमारे कितने सारे काम आसान कर सकता है यह हमने कभी सोचा भी नही होगा।

अगर आपको OTG kaise kam karta hai के बारे में हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेअर करना ना भूलें।

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment