जानिए मोबाइल कवर के फायदे और नुकसान | मोबाइल में कवर लगाना सही या गलत | Mobile cover ke fayde aur nuksan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mobile cover ke fayde aur nuksan: आज के समय मे मोबाइल का महत्व आपको बताने की जरुरत नही हैं। आज के युग में बड़ी संख्या मे लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल की कीमतें आजकल आसमान छू रही हैं। इसीलिए हम लोग मोबाइल का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते हैं।

मोबाइल की सुरक्षा के लिए हम मोबाइल मे कवर लगाते हैं। पर क्या आपको पता है की मोबाइल पे कवर लगाने से मोबाइल का नुकसान हो रहा हैं। इस लेख मे हम जानेंगे की मोबाइल पे कवर लगाने के क्या फायदे और नुकसान हैं।

Mobile cover ke fayde aur nuksan

मोबाइल कवर हमारे फ़ोन के लिए सुरक्षा कवच का काम करता हैं। लेकिन इसके कही फायदों के साथ साथ नुकसान भी हैं। कवर का इस्तेमाल करने से हमारे फ़ोन को जितने फायदे मिलते है उतने ही नुकसान झेलने पड़ते हैं। तो इस लेख मे हम Mobile cover ke fayde aur nuksan इन दोनों पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

मोबाइल पे कवर लगाने के फायदे:

सुरक्षा

कई बार हमारे हाथ से मोबाइल गिर जाता है या फिर बच्चे कई बार मोबाइल फेक देते हैं। मोबाइल ज्यादा डैमेज ना हो इसीलिए कवर की आवश्यकता होती हैं। कवर से मोबाइल टूटने से बचता हैं।

मजबूत पकड़

कई कवर ऐसे होते हैं जिनकी ग्रिप अच्छी होती है यह कवर हाथ से फोन फिसलने से बचाते हैं। जिससे फोन गिरने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

बेहतर डिजाईन

कवर के कई बेहतर डिजाइन होते हैं। कई अलग-अलग रंग होते हैं। अगर आपके फोन की लोक खास अच्छी नहीं हैं। तो आप अपना पसंदीदा कवर लगाकर मोबाइल को पसंदीदा लुक दें सकते हैं।

मोबाइल कलर की सुरक्षा

आज कल मोबाइल लेते समय बाकि फीचर्स के साथ साथ मोबाइल के कलर को भी काफी महत्व दिया जाता हैं। अच्छे कलर से मोबाइल की सुन्दरता काफी बढ़ जाती हैं। इसीलिए अगर आप मोबाइल पे कवर लगाते है तो स्क्रेच से बचाव होता हैं।

उसके लिए आपको मोबाइल के लिए अच्छा और पतला सा कवर लगाने की आवश्यकता हैं। जिससे मोबाइल के कलर की सुरक्षा हो सकें।

गंदगी से बचाव

कवर के कारण मोबाइल का धूल मिट्टी से बचाव होता है और मोबाइल साफ करने में आसानी होती हैं।

स्क्रैच से बचाव

मोबाइल रखते समय कई बार नीचे की पृष्ठभूमि अच्छी न होने के कारण मोबाइल में स्क्रेच आ जाते हैं और मोबाइल का लुक खराब हो जाता हैं। कवर मोबाइल को स्क्रैच से बचाता है और मोबाइल को सुरक्षा प्रदान करता हैं।

कैमरे की सुरक्षा

आजकल मोबाइल लेते समय बाकी फीचर्स के अलावा मोबाइल के कैमरे ज्यादा आकर्षित करते हैं‌ आज के सोशल मीडिया के युग में फोटो को ज्यादा महत्व दिया जाता हैं। इसी कारण मोबाइल की कंपनियां एक से बढ़कर कैमरे लॉन्च करती हैं। मोबाइल की सुरक्षा के साथ-साथ मोबाइल के कैमरे की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं। कवर कैमरे को स्क्रैच से बचाते हैं सुरक्षा प्रदान करते हैं।

मोबाइल पे कवर लगाने के नुकसान

नेटवर्क प्रोब्लेम

कई लोगो को मोबाइल पे कवर लगाने के कारण नेटवर्क का प्रोब्लेम आता हैं। वैसे मोबाइल पे कवर लगाने के कारण थोडा बहुत असर सभी के मोबाइल पर पड़ता हैं। अगर नेटवर्क की ज्यादा प्रोब्लेम आ रही है तो मोबाइल का कवर हटाना आवश्यक हैं।

चार्जिंग प्रोब्लेम

मोबाइल चार्ज करते समय मोबाइल की हिट बढ़ जाती हैं। गर्मियों के सिजन मे ज्यादातर इस परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। मोबाइल को फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने के बाद भी मोबाइल फ़ास्ट चार्ज नही होता। यह सभी कवर के कारण होता है। मोबाइल की चार्जिंग धीरे- धीरे होने लगती हैं।

कुछ कवर ऐसे होते है जिनकी वजह से फ़ोन चार्जिंग केबल ठीक से कनेक्ट नही हो पाता हैं। कई बार हम जब फ़ोन चार्जिंग के लिए लगाते है तो फ़ोन की चार्जिंग शुरू हो जाती है लेकिन बाद मे चार्जिंग केबल ठीक से कनेक्ट ना होने कारण चार्जिंग बंद हो जाती हैं। इसीलिए कई बार फ़ोन चार्ज करते समय हमें कवर हटाना पड़ता हैं।

स्क्रेच पड़ना

मोबाइल में कवर लगाने के बावजूद कवर में धुल और मिट्टी चली जाती हैं। जिससे मोबाइल के बैक पैनल पर डॉट डॉट के निशान या क्रेश पड़ते हैं। जिससे मोबाइल का लुक खराब हो जाता हैं। अगर आप कोई भी सस्ता सा फोन कवर लगाते हैं तो इससे बैक्टीरिया जम जाने का खतरा बढ़ जाता हैं।

मोबाइल का गर्म होना

मोबाइल में कवर लगाने से मोबाइल की हिट बढ़ जाती हैं। मोबाइल गरम हो जाता हैं। फोन हिट होने के कारण उसका प्रोसेसर धीरे-धीरे चलने लगता है इसी कारण फोन हैंग होना, फोन धीरे-धीरे चलना ऐसी समस्याएं आती है।

मोबाइल का लुक खराब होना

आज के समय में मोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक अलग-अलग डिजाइन में मोबाइल लॉन्च कर रही हैं। कई बार हम डिजाइन के कारण संबंधित मोबाइल खरीदते हैं। फोन में कवर लगाने से मोबाइल के लूक पर असर पड़ता हैं। इसी कारण मोबाइल को अच्छा लुक खराब हो जाता हैं।

निष्कर्ष:

मोबाइल पे कवर के फायदे और नुकसान हमने इस लेख मे बताये हैं। अब ये आपका निजी फैसला है की मोबाइल पे कवर लगाना है या नही। अगर आप मोबाइल की सुरक्षा के कारण कवर रखना चाहते है तो बाजार से हलके और पतले कवर लें।जिससे मोबाइल पे ज्यादा असर ना पड़े और मोबाइल का ज्यादा नुकसान न हों।

अगर आप अपने मोबाइल पे कवर नही लगाना चाहते तो बाजार मे ऐसी कई स्क्रीन्स भी आती है जिससे मोबाइल सुरक्षित रहता हैं। धुल, मिटटी एवं पानी से यह स्क्रीन आपके मोबाइल की रक्षा करेगी। फ़ोन की स्क्रीन पर टेम्पर्ड ग्लास लगा दें जिससे मोबाइल गिरने से ज्यादा डैमेज नही होगा और सुरक्षित रहेगा।

इस लेख मे हमने Mobile cover ke fayde aur nuksan के बारे मे बताया हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दोस्तों के साथ शेअर करना ना भूलें।

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment