लैपटॉप की स्लो स्पीड से हो परेशान, करें इन तरीकों का इस्तेमाल | Laptop ki Speed kaise badhaye

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Laptop ki Speed kaise badhaye: कोविड के बाद डिजिटल प्रोडक्ट्स पर हम ज्यादा निर्भर रहे हैं। लैपटॉप उन्हें में से एक हैं। शिक्षा, नौकरी, पढ़ाई, बिजनेस, वर्क फ्रॉम होम इन सभी कामों के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल आजकल बड़े पैमाने पर किया जा रहा हैं। लेकिन लैपटॉप पर ज्यादा काम करने से लैपटॉप की स्पीड काम हो सकती हैं। ऐसे में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज हम लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने के कुछ आसान तरीके बताएंगे।

लैपटॉप पर ज्यादा काम होने से ढेरों ऐप्स, फाइल्स, फोटोस और अन्य कई चीजें लैपटॉप में स्टोर होती हैं। इसी कारण ज्यादा लोड होने पर लैपटॉप की स्पीड में कमी आ सकती हैं। ऐसे में हम कई बार बीच-बीच में लैपटॉप को रिफ्रेश करते हैं और रीस्टार्ट भी करते हैं लेकिन इससे थोड़ी बहुत स्पीड बढ़ जाती है लेकिन ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसलिए इस लेख में कई ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपके लैपटॉप की स्पीड कभी स्लो नहीं होगी।

Laptop ki Speed kaise badhaye

गैर जरूरी फोटोस और वीडियोस डिलीट करें

हम अक्सर लैपटॉप में किसी काम से अनेक फोटोस या वीडियोस डाउनलोड कर लेते हैं। काम होने पर हम उन्हें डिलीट करना भूल जाते हैं। इससे लैपटॉप की स्पीड पर काफी असर पड़ता है इसीलिए हमेशा बिना काम के फोटोस और वीडियो लैपटॉप में ना रखें उन्हें तुरंत डिलीट कर दें।

गैर जरूरी फाइल्स डिलीट करें

हम अक्सर लैपटॉप में कई फाइल्स डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन काम होने के बाद हम उन्हें डिलीट करना भूल जाते हैं। कई फाइल्स बड़ी साइज की होती हैं। जिससे लैपटॉप का स्टोरेज भर जाता है और लैपटॉप स्लो होने लगता है इसीलिए हमेशा गैर जरूरी फाइल्स लैपटॉप से समय-समय पर डिलीट करते रहें।

ब्राउज़र टैब बंद करना ना भूले

हम ब्राउज़र में एक साथ कई सारे काम करते-करते रहते हैं। इसके लिए हम ब्राउज़र में अनेक टैब ओपन कर लेते हैं। जिससे के लैपटॉप की रैम और प्रोसेसर पर लोड पड़ता हैं। जितने ज्यादा टैब ओपन होंगे उतना हेवी लोड लैपटॉप की रैम और प्रोसेसर पर पड़ता रहेगा इसीलिए बिना काम के टैब्स को तुरंत बंद कर दे जिससे लैपटॉप की स्पीड स्लो नहीं होगी।

आजकल लैपटॉप्स में हीटिंग समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती हैं। नीचे दिए लेख में लैपटॉप हीटिंग समस्या के समाधान के लिए कुछ तरीके बताएं गए हैं उन्हें जरूर पढ़ें।

क्या आपका भी लैपटॉप हो जाता है बार-बार गर्म ? तो करें ये काम

बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

हम लैपटॉप में काम करते समय कई सारे ऐप्स ओपन करके रखते हैं। कई ऐप्स ऐसे होते हैं जिनका कोई काम नहीं होता। फिर भी हम उन्हें ओपन करके रखते हैं। ऐसा करना लैपटॉप की स्पीड पर बुरा असर डालता है इसीलिए बिना काम के ऐप्स बंद रखें. जिससे लैपटॉप की स्पीड मेंटेन रहेगी।

समय-समय पर लैपटॉप रीस्टार्ट और रिफ्रेश करें

जब भी आपका लैपटॉप स्लो होने लगता है तो लैपटॉप को रीस्टार्ट या रिफ्रेश करें जिससे लैपटॉप की स्पीड में बढ़ोतरी आ सकती हैं। लैपटॉप रिफ्रेश करने से कॅशे मेमोरी क्लियर हो जाती है और लैपटॉप दोबारा स्टार्ट होता हैं जिससे लैपटॉप की स्पीड बढ़ जाती हैं।

रीसायकल बिन को साफ रखें

जब भी हम लैपटॉप से फोटोस, वीडियोस, फाइल्स, ऐप्स डिलीट करते हैं तो वह रीसायकल बिन में चले जाते हैं। रीसायकल बिन में ये फाइल्स स्पेस ले लेती है जिस से लैपटॉप का स्टोरेज भर जाता हैं इसीलिए डिलीट की हुई सामग्री रीसायकल बिन से समय-समय पर हटाते रहें। जिससे लैपटॉप की स्पीड बढ़ जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:

घर बैठे मोबाइल से पैसे कमाने के ये हैं आसान तरीकें

लैपटॉप अपडेट करें

अपने लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करना बहुत जरूरी हैं। कई बार अपडेट्स आने के बाद भी हम उन्हें इग्नोर कर देते हैं। नए अपडेट्स लैपटॉप की सुरक्षा के साथ-साथ लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने में भी मदद करते हैं। लैपटॉप को अपडेट करना लैपटॉप की सेहत के लिए अच्छा होता हैं।

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें

कई बार हमारे लैपटॉप में वायरस घुस जाता हैं। कई थर्ड पार्टी ऐप्स को डाउनलोड करने से थर्ड पार्टी लिंक्स पर क्लिक करने से लैपटॉप में वायरस आ जाता हैं। जिससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस पर काफी बुरा असर पड़ता है और लैपटॉप स्लो होने लगता हैं‌ इसीलिए लैपटॉप में हमेशा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर होना आवश्यक हैं। जो लैपटॉप में वायरस आने से रोकता हैं।

अनावश्यक प्रोग्राम्स बंद करें

लैपटॉप के बैकग्राउंड में कई ऐसे प्रोग्राम्स चल रहे होते हैं जो लैपटॉप की स्पीड कम करते हैं। इनमें से कई बिना काम के प्रोग्राम्स होते हैं जिन्हें बंद करना बहुत आवश्यक हैं। टास्क मैनेजर की मदद से आप इन प्रोग्राम्स को बंद कर सकते हैं। जिससे लैपटॉप की स्पीड बढ़ाने में मदद होगी।

इस लेख में हमने Laptop ki Speed kaise badhaye इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Comment