Honor ला रहा नया स्मार्टफोन, शानदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Honor कंपनी जल्द ही Honor 200 सीरीज का विस्तार करते हुए Honor 200 Smart स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। कंपनी ने पहले Honor 200 Lite, Honor 200, Honor 200 Pro इन डिवाइसेज की पेशकश की हैं‌। लेकिन अब कंपनी Honor 200 Smart पर भी काम कर रही है ऐसी जानकारी मिली हैं। एक जर्मन रिटेलर साइट पर फोन की लिस्टिंग सामने आई हैं। तो आईए जानते हैं इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में

Honor का यह स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। जो इस्तेमाल करते समय काफी स्मूथनेस प्रदान करेगा। इस फोन में 6.8 इंच का LCD पैनल डिस्प्ले दिया जा सकता हैं‌। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता हैं।

स्मार्टफोन 4GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने की संभावना हैं। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसी के साथ फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा रहेगा। Android 14 पर स्मार्टफोन रन करेगा।

बैटरी बैकअप की बात करें तो स्मार्टफोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 35W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता हैं। बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर बैटरी लंबे समय तक चलेगी। स्मार्टफोन की कीमत जर्मनी में 199 युरो हैं। भारतीय रुपयों के अनुसार इसकी कीमत लगभग 18622 रुपये होती हैं।

कंपनी Honor 200 Smart यह फोन जल्दी लॉन्च कर सकती हैं। प्रीमियम डिजाइन के साथ स्मार्टफोन लॉन्च होगा। जिसमें कई यूनीक फीचर्स शामिल होंगे‌।

Leave a Comment