चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा चुटकियों में वापस, ये हैं आसान तरीकें | chori hua mobile kaise khoje

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

chori hua mobile kaise khoje

chori hua mobile kaise khoje: वर्तमान समय में हम मोबाइल के बिना जीवन बिताने की कल्पना भी नहीं कर सकतें। मोबाइल हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि हम खुद से ज्यादा मोबाइल का ख्याल रखते हैं। आज मोबाइल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इसीलिए मोबाइल चोरी की घटनाएं भी काफी देखने को मिलती हैं। मोबाइल में महत्वपूर्ण डेटा होने के कारण मोबाइल चोरी होने के बाद हम परेशान हो जाते हैं। इसलिए इस लेख में हम चोरी हुआ मोबाइल ढूंढने के लिए कुछ तरीके बताएंगे।

कई बार मोबाइल चोरी हो जाता है या किसी जगह रखकर हम भूल जाते हैं ऐसे में मोबाइल को खोजना काफी महत्वपूर्ण हो जाता हैं। मोबाइल में हमारा पर्सनल डेटा, डॉक्यूमेंट्स, फाइल्स, फोटोज, वीडियोस सेव होते हैं। जिनकी वजह से हम ज्यादा चिंता में पड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा पर्सनल डेटा लीक होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं‌। इस लेख के माध्यम से इन सभी चिंताओं का समाधान लेकर हम आये हैं।

चोरी हुआ मोबाइल ढूंढने के अनेक तरीके मौजूद हैं। इनके बारे में हम विस्तार से जानेंगे।

मोबाइल ट्रैकर ऐप से Chori hua mobile kaise khoje

मोबाइल ट्रैकर ऐप से चोरी या खोया हुआ मोबाइल काफी आसानी से ढूंढ सकते हैं। प्ले स्टोर पर ऐसे अनेक ऐप्स उपलब्ध है जिनकी मदद से आप आसानी से मोबाइल ट्रैक कर सकते हों‌। मोबाइल ट्रैकर की मदद से लोकेशन ट्रैक करना काफी आसान हैं। नीचे कुछ आसान मोबाइल लोकेशन ट्रैकर ऐप्स के बारे में जानकारी दी हैंं।

Lookout: Security & Antivirus

Lookout आपके मोबाइल से वायरस और मेलवेयर हटा देता हैं। थर्ड पार्टी ऐप्स को स्कैन करके हटा देता हैं। आपके मोबाइल का डेटा सुरक्षित रखने में मदद करता हैं। इसी प्रकार ये आपके मोबाइल की सुरक्षा करता हैं‌। मोबाइल चोरी हो जाने पर आप आसानी से इस ऐप के माध्यम से मोबाइल ट्रैक कर सकते हों।

मोबाइल ट्रैक करने के लिए कुछ शर्ते हैं उन्हें जरूर पड़े।

  • खोये हुए मोबाइल का Email ID और Password आपको पता होना आवश्यक हैं।
  • मोबाइल ऑन होना चाहिए।
  • मोबाइल का लोकेशन ऑन होना चाहिए।

दुसरे मोबाइल में इस वेबसाइट Lookout.com पर क्लिक करके खोये हुए मोबाइल की Email ID और Password डालकर sign in करें। अब आपको खोये हुए मोबाइल का लोकेशन पता चलेगा। इसमें और भी ऑप्शन्स मौजूद हैं।

  • Scream- इस पर क्लिक करने के बाद मोबाइल में से आवाज आती हैं. आपका मोबाइल आसपास हैं तो इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा। (Free)
  • Lock- इस पर क्लिक करके आप मोबाइल को Lock कर सकते हों। (Paid)
  • Wipe- इस पर क्लिक करके आप मोबाइल को Reset कर सकते हों। (Paid)

Lookout: Security & AntivirusDownload here

Find my devise की मदत से Chori hua mobile kaise khoje

Find my devise चोरी हुआ या खोया हुआ मोबाइल ढूंढने का सबसे आसान और उपयोगी तरीका हैं‌ Find My Devise से मोबाइल ढूंढना काफी आसान हैं। लेकिन Find My Devise से मोबाइल की लोकेशन जानने के लिए कुछ शर्ते हैं उन्हें जरूर पढ़ें।

  1. जिस मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करना है वह ऑन होना चाहिए।
  2. उस फोन का Email ID और Password आपको पता होना चाहिए।
  3. मोबाइल इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए।
  4. Find My Devise का ऑप्शन ऑन होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:

अब Find My Devise की मदद से मोबाइल का लोकेशन कैसे पता करें इसके बारे में जानेंगे।

  • स्टेप 1: पहले google.com/android/find वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: जिस मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करना हैं उसका Email ID और Password डालकर लॉगिन करें‌।
  • स्टेप 3: अब आपके फोन में उस फोन की लाइव लोकेशन पता चलेगी।
  • स्टेप 4: अब आप लोकेशन देखकर उस फोन की एग्जैक्ट लोकेशन पता कर सकते हों।
chori hua mobile kaise khoje

नीचे अनेक ऑप्शंस दिए हैं. Play sound, Secure devise, Factory reset devise ये ऑप्शन्स मौजूद हैं। अगर आपको इस मोबाइल से उस मोबाइल का फैक्ट्री रिसेट करना चाहते हो तो यह सबसे आसान तरीका हैं।

Mobile opreting company की मदद से Chori hua mobile kaise khoje

चोरी हुआ या खोया हुआ मोबाइल ढूंढने के लिए आपका मोबाइल जिस ब्रांड का है उनके कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। कस्टमर केयर से अनुरोध करके आप उनसे मोबाइल ढूंढने में मदद मांग सकते हैं। मोबाइल नंबर और IMEI नंबर के आधार पर वह आपका मोबाइल ढूंढने में मदद कर सकते हैं।

कानूनी तरीकों से Chori hua mobile kaise khoje

मोबाइल चोरी हो जाने पर मोबाइल ढूंढने में पुलिस आपकी काफी मदद कर सकती हैं। उनके पास सिस्टम होता है उसके आधार से आपका मोबाइल ढूंढ सकते हैं। पुलिस ठाणे में जाकर मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाएं। वे आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछेंगे‌ जैसे- मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, मोबाइल कI MEI नंबर।

इस लेख में हमने Chori hua mobile kaise khoje के बारें विस्तार से जानकारी दी हैं। अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेअर करना ना भूलें।

Leave a Comment